अभी रावण नहीं मरा है|
सुना था किसी युग में
राम ने मारा था रावण,
जानते हो क्यों मारा था?
सीता का किया था हरण,
लेकिन आज इस युग हर कोई सीता हरता है,
फिर भी, इस निकृष्ट समाज में सम्मान लिए फिरता है|
असलियत तो यही है समाज रावणों से भरा है,
राम तुणीर रिक्त हुआ
अभी रावण नहीं मरा है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें